{"_id":"b9148db829c79e76f9f221cfaaa72d7d","slug":"students-demonstrate-against-the-city-council-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के खिलाफ विद्यार्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद के खिलाफ विद्यार्थियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शक्तिनगर मोहल्ले में स्थित सरकार गर्ल्स मिडिल स्कूल के बाहर लगे कचरे के ढेर को उठाने की मांग पर शनिवार को विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जल्द गंदगी नहीं उठाए जाने पर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। दोपहर के समय सरपंच बलवीर सिंह के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थियों ने नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि नगर परिषद द्वारा समय पर गंदगी नहीं उठाए जाने के कारण स्कूल के बाहर डंपिंग स्टेशन बन चुका है। इस गंदगी के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होने लगी है। कई बार सूचित करने के बाद भी सफाई कर्मचारी गंदगी को उठाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रा शीतल देवी, अनुराधा ने बताया कि हर रोज गंदगी से नजदीक से होकर गुजरना पड़ता है। कक्षाओं के अंदर भी गंदगी की बदबू रहती है। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए कक्षा के अंदर बैठना मुश्किल हो चुका है।
सबसे ज्यादा परेशानी तो बारिश के दौरान होती है, जब यह गंदगी बारिश के पानी के साथ सड़क पर पहुंच जाती है और फिर मजबूरन गंदगी से होकर ही सबको गुजरना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद को चेतावनी दी कि जल्द गंदगी को न उठाए जाने पर मजबूरन नगर परिषद के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे।