फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   student protest1

बीए प्रथम वर्ष में कम अंक आने पर बिफरे विद्यार्थी

Thu, 30 Mar 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/किश्तवाड़
ब्यूरो/किश्तवाड़ Updated Thu, 30 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
student protest1
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

चिनाब घाटी के सभी कॉलेजों में बीए प्रथम वर्ष में कम नंबर आने और फेल किए जाने के विरोध में बुधवार के दिन भी किश्तवाड़ कॉलेज के विद्यार्थियों ने जम्मू यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे तक शहीदी मजार के पास मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


विद्यार्थियों ने जम्मू यूनिवर्सिटी प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चिनाब घाटी के साथ भेदभाव किया है, बीए प्रथम वर्ष में अधिकतर बच्चों को फेल किया गया है, ताकि विश्वविद्यालय प्रशासन हमसे खूब राशि फिर से बटोरे, शिक्षा को अब कमाई का जरिया बनाया गया है, जिसका हम विरोध करते हैं।
विज्ञापन


यह मांग करते हैं कि हमारे पेपरों की दोबारा जांच की जाए। उन्होंने कहा कि दोबारा जांच के लिए हमसे कोई भी राशि न वसूली जाए। भारी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी संगठन सड़कों पर आए हुए थे। जिला एसएसपी संदीप वजीर और जिला उपायुक्त गुलाम नबी बलवान के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शन समाप्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed