{"_id":"57056a4a4f1c1b6170c81236","slug":"student-protest-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाओं का बहिष्कार कर गठबंधन सरकार पर बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाओं का बहिष्कार कर गठबंधन सरकार पर बिफरे
ब्यूरो,अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
nit srinager
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी श्रीनगर में मंगलवार को बाहरी छात्रों को दौड़ाकर पुलिस द्वारा पीटे जाने से नाराज उधमपुर सरकारी डिग्री कालेज के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद कालेज गेट के बाहर जम्मू कश्मीर पुलिस और राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रोहित खजूरिया और गणपति शर्मा ने कहा कि टी-20 विश्व कप में भारत के मैच हारने पर कश्मीर में भारत विरोधी नारे लगाए जाते हैं, लेकिन जिन छात्रों ने भारत माता की जय के नारे लगाए उन्हें पुलिस ने दौड़ाकर मारा हैं। इसे छात्र कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा देश विरोधी नारेबाजी करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत हैं। देश विरोधी गतिविधियां कश्मीर में लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।
विज्ञापन
राज्य की गठबंधन सरकार के सता में आते ही कश्मीर में बाहरी छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस और राज्य सरकार छात्रों के साथ भेदभाव की नीति अपना रही हैं।
गठबंधन सरकार इस मामले को छोटी घटना बताकर पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही है। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को निलंबित नहीं किया गया तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।