फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   student beaten by Lecturer, serious

लेक्चरर ने छात्र को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Fri, 19 Dec 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/मजालता
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/मजालता Updated Fri, 19 Dec 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
student beaten by Lecturer, serious

तहसील मुख्यालय के नजदीक स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक लेक्चरर द्वारा ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र को गिरा-गिरा कर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया। छात्र की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


उसे मजालता में प्राथमिक उपचार देकर जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना से स्कूल के छात्रों और अभिभावकों में काफी रोष है। छात्रों ने जमकर प्रदर्शन भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारी ने जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद स्कूल के छात्रों ने तहसीलदार के पास पहुंच कर शिकायत की बताया कि पलैतर निवासी छात्र रोहित सिंह पुत्र हरि लाल को एक लेक्चरर ने निर्ममता पूर्वक पिटाई की। इतना ही नहीं राहित जमीन पर पड़ा रहा और अन्य छात्रों को उसकी मदद नहीं करने के लिए शिक्षक ने धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल का मैन गेट भी बंद करवाया दिया। उसके बाद छात्रों ने मिलकर स्कूल की दीवार लांघ कर गंभीर हालत में रोहित को मजालता के पीएचसी तक पहुंचाया। छात्रों का आरोप था कि आरोपी शिक्षक अक्सर विद्यार्थियों के साथ मारपीट करते हैं। वह बच्चों पर अपने पास ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाते हैं।

छात्रों और स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले भी इस स्कूल में 12वीं के छात्र को शिक्षक ने पीटा था। उस वक्त भी स्कूल प्रशासन ने मामले को दबा दिया था। इसके चलते दोबारा शिक्षक ने ऐसी हरकत की। तहसीलदार ने छात्रों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को फिलहाल शांत करवाया।

वहीं पुलिस पीड़ित छात्र का बयान लेने के लिए मजालता से जम्मू के लिए रवाना हो गई है। दूसरी तरफ पीएचई में प्राथमिक उपचार देकर राहित को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। इस घटना से पूरे मजालता में रोष बना हुआ है।

छात्र अपनी ही कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ बदतमीजी से पेश आया, जिसके कारण लेक्चरर ने उसे एक थप्पड़ जड़ा था। उसके वाद वह छात्र स्कूल की दीवार फंद कर स्कूल परिसर से भाग गया। उसे दीवार फांदने के क्रम में चोट आई है।

- लकी सिंह, स्कूल इंचार्ज

जांच के लिए कमेटी गठित
मामले की जानकारी मिलते ही जांच करने के आदेश दिए गए हैं। एडिशनल सीईओ के नेतृत्व में बाकायदा एक जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कमेटी शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर सभी पक्षों से बातचीत करेगी।
-बलवीर सिंह, सीईओ, उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed