फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Strike Extend For 72 Hours, Water Supply Effected

Udhampur News: जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल 72 घंटे के लिए बढ़ी

विज्ञापन
Strike Extend For 72 Hours, Water Supply Effected
उधमपुर। शहर के सैला तालाब इलाके में जलश​क्ति विभाग का टैंकर पानी की सप्लाई देता: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जलशक्ति विभाग के हड़ताली कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर अगले 72 घंटे के लिए हड़ताल बढ़ा दी है। पहले हड़ताल रविवार रात खत्म होनी थी जिससे लोग आश्वस्त थे कि जल्द ही पेयजल आपूर्ति की समस्या हल होगी। लेकिन अब जिले में जलसंकट और गहराने के आसार बन गए हैं।
जिले के अधिकतर इलाके बीते तीन दिन से जलसंकट से जूझ रहे हैं। शहरी इलाके में आपूर्ति एक दिन छोड़ कर अगले दिन दी जा रही है। कुछ इलाकों में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए विभाग टैंकर के जरिए भी आपूर्ति कर रहा है। ग्रामीण इलाकों में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। हड़ताल बढ़ने से हालात और भी बिगड़ सकते हैं। वहीं, इसको लेकर विभाग अधिकारियों का कहना है कि हम अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं कि जिला में कहीं भी पानी की किल्लत से परेशान न होना पड़े, इसके लिए हम टैंकरों से भी सप्लाई कर रहें हैं।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति कर्मचारी एवं वर्कर्स एसोसिएशन उधमपुर के जिला अध्यक्ष सोमनाथ ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है जिसके चलते हड़ताल को आगे बढ़ाना पड़ा है। सरकार से हमारी यही मांग कि प्राथमिकता पर न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू कर इस हड़ताल को खत्म करवाए। इससे जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed