फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Strike Continue of PHE Dailywagers

Udhampur News: जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल जारी, पेयजल आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
Strike Continue of PHE Dailywagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। स्थायी करने, बकाया वेतन जारी करने और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम को लागू करने की कर्मचारी मांग कर रहे हैं। वहीं, दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में पेयजल सप्लाई न मिलने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं।
20 मार्च को कर्मियों ने हड़ताल शुरू की थी लेकिन इनका अभी तक कुछ समाधान नहीं हुआ है। इससे पेयजल सप्लाई को लेकर पेश आ रही परेशानी को दूर करने के लिए जलशक्ति विभाग अपने स्थायी कर्मचारियों और टैंकरों की सहायता से भरपूर कोशिश कर रहा है। शहरी इलाकों में तो हड़ताल का अधिक प्रभाव नजर नहीं आ रहा है लेकिन ग्रामीण इलाकों में जल आपूर्ति न मिलने से हालात बिगड़ रहे हैं। लोग पैदल लंबी दूरी तय कर नदी नालों और प्राकृतिक जलाशयों से पानी ढोने को मजबूर हो रहें हैं। हड़ताल लंबी खिंचने के आसार से लोग परेशानी में हैं। लोग मांग कर रहें हैं कि जल्द हड़ताल को खत्म करवाया जाए ताकि लोगों को पेश आ रहीं परेशानियों से राहत मिल सके।
विज्ञापन

वहीं, सरकार और हड़ताली कर्मियों के बीच मांगों को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। जम्मू में प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को उधमपुर के बाडेयां पंपिंग स्टेशन पर जमा होकर जिला के अस्थायी कर्मियों की तरफ से भी मांगों के समर्थन में रोष जताया गया। यूनियन के सदस्य अजय समेलिया ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। इसलिए हमारी सरकार को यह चेतावनी है कि मांगें पूरी होने तक वे हड़ताल को खत्म नहीं करेंगे। उग्र प्रदर्शन का सिलसिला भी शुरू करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे कर्मियों पर लाठीचार्ज किए जाने की भी कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed