{"_id":"6089ae408ebc3ed63b6537ba","slug":"strict-action-will-be-taken-if-we-perform-the-function-without-notice-udhampur-news-jmu234361169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के समारोह किया तो होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के समारोह किया तो होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कोरोना प्रोटोकाल के पालन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सख्ती के साथ काम किया जा रहा है। लेकिन शादी व अन्य कई समारोह में लग रही भीड़ पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन ने अब सभी को इसकी जानकारी देने के आदेश जारी किए हैं। अगर किसी ने प्रशासन को सूचित किए बिना किसी समारोह का आयोजन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी इंदु कंवल चिब ने इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से हर रोज नए आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाजार में तो प्रशासन ने भीड़ पर काबू पाने में कामयाबी हासिल कर ली है, लेकिन शादी व अन्य समारोह में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना मुश्किल हो रहा है। शादियों व अन्य कई समारोह में लोग सामाजिक दूरी के नियम के साथ मास्क पहनने के नियम को भी नजर अंदाज कर रहे हैं। इसको लेकर अब जिला प्रशासन उधमपुर सख्त हो गया है।
जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि शादी सहित कोई भी समारोह होगा, व्यक्ति को उसकी जानकारी जिला प्रशासन को देनी होगी। जब प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो समारोह के दिन प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर देखेगी कि समारोह में कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है कि नहीं। समारोह में अगर जरूरत से अधिक लोग नजर आए तो इसको लेकर लोगों को समझाया जाएगा। अगर किसी ने प्रशासन को सूचित किए जाने समारोह का आयोजन किया और जब प्रशासन को इसका पता चला तो प्रशासन इसको लेकर सख्त कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन ने इसकी निगरानी का काम शुरू कर दिया है।