फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   street food, harmful health

Udhampur News: बिना सफाई खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ सेहत के लिए हानिकारक

विज्ञापन
street food, harmful health
उधमपुर। गर्मियों में गोलगप्पे, फ्रूट चाट और अन्य फास्ट फूड की मांग बढ़ जाती है लेकिन साफ-सफाई के अभाव के बीच खुले में बने खाद्य पदार्थ खाने से बीमारियों का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आजकल लोग घर के खाने की बजाय बाहरी चीजों का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। बाजारों, सड़कों और मेलों में लगे स्टॉलों पर भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

थोड़े से स्वाद के लिए ऐसे खाद्य पदार्थ कई बार स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। अगर साफ-सफाई का ध्यान न रखा जाए तो बीमारियां फैल सकती हैं। अक्सर देखा जाता है कि रेहड़ी वाले बिना ग्लव्स गोलगप्पे परोसते हैं और बार-बार एक ही कपड़े से हाथ साफ करते हैं। इस कारण हाथों के कीटाणु आपके पेट में पहुंच सकते हैं। इसी तरह फ्रूट चाट सहित चाट पापड़ी खुले में तैयार की जाती है जिस पर मक्खियां तक बैठ रही हैं। इसे खाने से संक्रमण फैल सकता है।
विज्ञापन

तेल का बार-बार इस्तेमाल भी नुकसानदायक

डॉक्टरों के अनुसार अस्वच्छ फास्ट फूड से उल्टी, पेट दर्द और दस्त, हैजा, टाइफाइड, पीलिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा कई दुकानों पर एक ही तेल का बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। लंबे समय में मोटापा, ब्लड प्रेशर, शुगर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए साफ-सुथरी जगह से ही खाने-पीने की चीजें खरीदनी चाहिए। दुकानदारों को खाना परोसते समय ग्लव्स का इस्तेमाल करना चाहिए और साफ बर्तनों या डिस्पोजेबल प्लेटों का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइजीन फूड को प्राथमिकता दें। अधिक जल चुके तेल में बनी कोई भी चीज न खाएं। शरीर में पानी की कमी की दूर करने के लिए ओआरएस का सेवन करें।
- डॉ. महेश शर्मा, चिकित्सक

खाने-पीने के स्टालों की जांच की जा रही है। टीम ने कई दुकानों पर जाकर स्वच्छता का निरीक्षण किया। दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
- रईस मलिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article