{"_id":"6096da648ebc3e13ce5c88fd","slug":"steps-should-be-taken-to-overcome-the-frustration-of-businessmen-udhampur-news-jmu2349239197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारियों की हताशा दूर करने के लिए उठाए जाएं कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारियों की हताशा दूर करने के लिए उठाए जाएं कदम
विज्ञापन
उधमपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने जिला प्रशासन से जल्द कारोबारियों की हताशा दूर करने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की है।
शनिवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि कोरोना महामारी से उपजे संकट की वजह से नगर के बाजारों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इससे दुकानदारों का कारोबार चौपट हो गया है। उन्हें काफी आर्थिक व मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक साबित हुई है। एक तरफ जहां 2020 में हमने अपने आसपास के कई जान पहचान वालों को खोया था, वहीं दूसरी तरफ बाजारों में लगे लॉकडाउन से व्यापारी वर्ग सर्वाधिक प्रभावित हुआ था।
पिछले साल हुए नुकसान से अभी व्योपारी वर्ग उभर भी नहीं पाया था कि इस साल महामारी की दूसरी लहर ने रही सही कसर भी उतार दी है। जिला प्रशासन ने समय समय पर इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिनका हम सभी पालन कर रहे हैं। लेकिन कारोबार बंद होने से नगर के कारोबारी काफी परेशान हैं। इसलिए प्रशासन कुछ ऐसे इंतजाम करे जिससे कि व्योपारी वर्ग हताश न हों। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे हर दुकानदार अपनी दुकान खोल सके और कोरोना से निपटने के जो दिशा निर्देश निर्धारित किए गए हैं उनका भी पूरे तरीके से पालन हो सके।