फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Staff will not get admission in offices without RTPCR test

आरटीपीसीआर टेस्ट के बिना कार्यालयों में स्टाफ को नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
Staff will not get admission in offices without RTPCR test
उधमपुर। कोविड-19 के बढते मामलों के मद्देनजर शनिवार को डीसी इंदु कंवल चिब की अध्यक्षता में एसडीएम, बीडीओ और तहसीलदारों की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें कोरोना से बचने के उपायों सहित अन्य कदमों में मंथन किया गया। इसमें डीसी ने सरकारी कार्यालयों के कर्मियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। इसमें जिसकी रिपोर्ट निगेटिव होगी उसको ही अंदर आने की अनुमति होगी। इसके साथ ही हर माह टेस्ट करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिले में कोविड-19 मामलों के बढ़ते मामलों को देखते हुए निकट भविष्य में सभी बैठकें वर्चुअल मोड के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ब्लॉक दिवसों के अवसर पर सभी ब्लॉक, तहसील व उप मंडल स्तर के मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्देश दिया और सभी संबंधित मुद्दों को संबंधित एचओडी और जिला प्रशासन को प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

डीसी ने जनता से भी अपील की कि वे कोविड-19 एसओपी का पालन करें। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, नियमित रूप से हाथ धोने, बार-बार सैनिटाइजर का उपयोग करने, समय-समय पर जारी किए जाने वाले सरकारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह भी किया। साथ ही सभी अधिकारियों को प्ले-स्टोर से सी-कार्ड डाउनलोड करने का निर्देश दिया और मासिक आधार पर आरटीपीसीआर परीक्षण निर्धारित करने को कहा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्रों में कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोविड मामलों की शीघ्र पहचान के लिए एक प्रभाचवी रोकथाम रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। डीसी ने जनता को समय-समय पर केंद्र और केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए एसओपी का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed