{"_id":"606f530c8ebc3ecfdd543136","slug":"ssp-listened-to-problems-in-police-public-meeting-katra-news-jmu23304820","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-पब्लिक बैठक में एसएसपी ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-पब्लिक बैठक में एसएसपी ने सुनी समस्याएं
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार को पुलिस-पब्लिक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने लोगों से धर्मनगरी को अपराध मुक्त करेने के लिए सहयोग की अपील की है।
एसएसपी ने कहा कि वह समाज को खराब करने वाले तत्वों की पहचान कर पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा नशाखोरी रोकने और संदिग्ध देखे जाने पर सूचना पुलिस को देने की अपील की। वहीं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और लोगों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की।
उन्हाेंने बताया कि अगर लोगों ने कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन नहीं किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर शिव कुमार शर्मा ने कहा कि कस्बे में बढ़ती भिखारियों और कबाड़ियों की संख्या पर चिंता जताई। राजेश सदोत्रा ने यातायात को लेकर आ रही परेशानियों से अवगत करवाते हुए अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में एसपी कटड़ा अमित भसीन, एसडीपीओ कुलजीत सिंह, एसएचओ सुनील शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु आदि मौजूद रहे।