{"_id":"6345b8343bc17f630719ebde","slug":"sports-udhampur-news-jmu269965545","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएस क्लब को 6-2 से मिली शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएस क्लब को 6-2 से मिली शानदार जीत
विज्ञापन
उधमपुर: हैंडबॉल के खिलाड़ियों से मिलते हुए मुख्य अतिथि तथा हैंडबॉल का मैच खेलते हुए खिलाड़ी
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के सुभाष स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन केवल एक ही मुकाबला खेला गया। अन्य मुकाबले बारिश के कारण स्थगित करने पड़े। इस इकलौते मुकाबले में एपीएस क्लब को 6-2 से जीत मिली।
प्रतियोगिता में एसीडी रंजीत सिंह कोतवाल मुख्य मेहमान थे। एसोसिएशन के प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। मुख्य मेहमान के पहुंचने पर पहले पुरुष वर्ग में दोस्ताना मुकाबला करवाया गया। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहला मुकाबला लड़कियों का हुआ। इसमें एपीएस हैंडबॉल क्लब और ब्रह्मऋषि बावरा शांति विद्यापीठ हैंडबॉल क्लब भिड़े। इस रोमांचक मुकाबले में एपीएस ने 6-2 गोल के अंतर से जीत हासिल की।
इसके बाद पुरुष वर्ग के मुकाबले की तैयारियां शुरू की गईं। लेकिन, बारिश शुरू होने के कारण सभी मुकाबले स्थगित करने पड़े। सलाथिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पुरुष वर्ग में 11 और महिला वर्ग में चार टीमें होंगी। प्रतियोगिता का बाकी मुकाबले मैदान सूखने के बाद खेले जाएंगे। मौके पर शिवाना अख्तर, व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी, हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव रवि सिंह, रोशन लाल, आदि मौजूद थे।

उधमपुर: हैंडबॉल के खिलाड़ियों से मिलते हुए मुख्य अतिथि तथा हैंडबॉल का मैच खेलते हुए खिलाड़ी- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन