{"_id":"6341bd93114aa64ade12d1ef","slug":"sports-udhampur-news-jmu269749285","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर कबड्डी क्लब ने दो जीत के साथ की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर कबड्डी क्लब ने दो जीत के साथ की शुरूआत
विज्ञापन
उधमपुर: सुभाष स्टेडियम में कबड्डी का मैच खेलते हुए खिलाड़ी.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। खेल परिषद ने माई यूथ माई प्राइड के अंतर्गत शहर के सुभाष स्टेडियम में शनिवार को कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से पांच टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें से दो मुकाबले टाइगर कबड्डी क्लब ने जीते। इस अवसर पर कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्ण सिंह मुख्य मेहमान थे। जबकि राजकुमार बुच्चा विशेष मेहमान थे।
परिषद के मैनेजर नवीन शर्मा के नेतृत्व में सुबह टूर्नामेंट की शुरूआत की गई। मुख्य मेहमान ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इसके बाद पहला मुकाबला चिनैनी कबड्डी क्लब और टाइगर कबड्डी क्लब के बीच खेला गया। इसमें टाइगर क्लब ने 30-25 के अंतर से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, दूसरा मुकाबला उधमपुर बी और केवीएस क्लब के बीच खेला गया। इसमें उधमपुर बी ने 29-24 अंतर से जीत हासिल की।
इसी प्रकार तीसरा मुकाबला टाइगर क्लब और उधमपुर ए क्लब के बीच खेला गया। इसमें टाइगर क्लब ने 27-26 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के बचे हुए मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर जिला उधमपुर कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान तनवीर शेख, सचिव अशोक शर्मा, सुरेश खजूरिया, रवि सिंह, आदि मौजूद थे।