फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports

समृद्धि ने मारा सोने का मुक्का

विज्ञापन
sports
उधमपुर: किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। उधमपुर जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की और से मिनी स्टेडियम में आयोजित किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। दूसरे दिन 50 किलो भार वर्ग में समृद्धि ने स्वर्ण पदक जीता। मौके पर डीएसपी साहिल महाजन मुख्य मेहमान थे।
विज्ञापन

समापन समारोह में आयोजन समिति ने प. बंगाल में हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले सिमरन मगोत्रा और कांस्य पदक विजेता शिवांश शर्मा को सम्मानित किया। रविवार को आयोजित मुकाबलों में लड़कियों के 32 किलो वर्ग के मुकाबले में सांवी कालरा ने स्वर्ण जीता। इसी तरह 37 किलो में वंशिका भारती, 42 किलो में भूमिका शर्मा, 47 किलो में अश्वी शर्मा, 54 किलो में मान्या शर्मा और 50 किलो में समृद्धि ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 50 किलो वर्ग में सौम्या शर्मा ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

उधर, लड़कों के 58 किलो वर्ग में मोहम्मद आशिक बली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार 62 किलो में सिद्धार्थ शर्मा, 66 किलो में मोहित, 72 किलो में पंकज शर्मा और 46 किलो में कुलविंदर ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि, इसी वर्ग में शिवांश राजपूत ने रजत, मुनीश कुमार और वासु शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। 50 किलो में पुष्पिंदर सिंह ने स्वर्ण, सक्षम सिंह ने रजत और अर्पित सान्याल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 54 किलो जूनियर वर्ग में सिमरन मगोत्रा ने स्वर्ण, अतवाज अली ने रजत और अंकुश शर्मा ने कांस्य जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को आयोजित समापन समारोह में युवाओं को अन्य असामाजिक गतिविधियों के बजाय खेलों में शामिल करने पर जोर दिया गया। चैंपियनशिप का आयोजन सुनील मगोत्रा महासचिव उधमपुर जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की देखरेख में हुआ। मौके पर अशोक शर्मा उपाध्यक्ष जम्मू-कश्मीर कबड्डी एसोसिएशन, मनमीत सिंह अध्यक्ष कारगिल शहीद क्लब, संजय शर्मा, विनोद डोगरा, पवन जम्वाल और रजनीश शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed