फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sports news

Udhampur News: चनूनता की वादियों में नजर आई पैराग्लाइडिंग की संभावना

विज्ञापन
sports news
तहसील रामनगर के चनूनता में पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरते पैराग्लाइडर विकास दुबे। - फोटो : तहसील रामनगर के चनूनता में पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरते पैराग्लाइडर विकास दुबे।
उधमपुर। जिला उधमपुर के तहसील रामनगर के चनूनता की पहाड़ियाें से भी अब पैराग्लाइडिंग की संभावना नजर आई है।
विज्ञापन

उधमपुर के स्थानीय पैराग्लाइडर विकास दुबे ने अपने बेटे अंकित शर्मा के साथ शुक्रवार को यहां से अपनी सफल ट्रायल उड़ान भरी है। उनके मुताबिक जिले में पैराग्लाइडिंग के लिए पंचैरी, घोरडी के मराह्डा माता के बाद अब चनूनता की पहाड़ी काफी उपयुक्त स्थान नजर आया है। यहां का पर्यावरण पैराग्लाइडिंग के अनुकूल है। अगर प्रशासन और सरकार यहां पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करे तो यह क्षेत्र इस साहसिक खेल के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन जगह के रूप में उभर सकता है। चनूनता में इससे पहले भी पांच से छह बार इसका ट्रायल कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में पंचैरी, चिनैनी के लद्दा धार आदि जगहों में पैराग्लाइडिंग का काफी ज्यादा स्कोप है। सरकार को इसे बढ़ावा देने को लेकर योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं तहसील रामनगर में पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं पर विधायक सुनील भारद्वाज ने कहा कि पैराग्लाइडिंग टीम का यह प्रयास काफी सराहनीय है। चनूनता उनका पैतृक गांव है। पाडका से इन्होंने टेक ऑफ किया और चनूनता में सफल लैंड किया। उन्होंने कहा कि चनूनता के अलावा मराह्डा माता और आरसी पीक में भी इस खेल की काफी ज्यादा संभावनाएं हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि इस तरह के साहसिक खेल को बढ़ावा दिया जाए ताकि रामनगर में पर्यटन को इस तरफ लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसे क्षेत्र की तरक्की के लिए अच्छा संकेत बताया। कहा कि अगर यहां पैराग्लाइडिंग को बढ़ावा मिलता है तो इससे न सिर्फ यहां पर्यटक आएंगे, बल्कि यहां के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed