फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   sport

कटड़ा प्रीमियर लीग सीजन-2 टूर्नामेंट 27 से

विज्ञापन
sport
कटड़ा। स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के वरिष्ठ सदस्यों ने बुधवार को पत्रकार वार्ता कर कटड़ा प्रीमियर लीग सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की नई तारीख की घोषणा की। स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने कहा कि खराब मौसम के चलते आयोजन की तारीख में बदलाव किया गया है। 24 फरवरी के बजाय अब 27 फरवरी से श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में टूर्नामेंट खेला जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार के साथ ही अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी करेंगे। उधमपुर-11 क्रिकेट क्लब और रियासी क्रिकेट क्लब के बीच टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसके साथ ही यह टूर्नामेंट विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कटड़ा प्रीमियर लीग सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच 20-20 ओवर का होगा। इसमें कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। इसमे 12 टीमें जम्मू-कश्मीर से, जबकि 20 अन्य टीमें देश के विभिन्न राज्यों से शामिल हो रही हैं। इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश आदि प्रमुख हैं। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 500000 नकद के साथ ही ट्रॉफी दी जाएगी। रनर अप टीम को 300000 नकद व ट्राफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को 51000 नकद व ट्राफी दी जाएगी। अन्य आकर्षक इनाम भी रखे गए हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के चेयरमैन बलिराम राणा, प्रधान सुनील डोगरा, महासचिव अरुण शर्मा व वरिष्ठ सदस्य भारत भूषण सदोत्रा, रमणीक शर्मा, रवि नाग रमेश कुमार गुग्गा, रमेश कुमार बॉबी, टिंकू वजीर, श्याम गंडोत्रा, गणेश कुमार, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed