फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Snow mountain peaks Ldin

बर्फ से लदीं पहाड़ों की चोटियां

Wed, 04 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी Updated Wed, 04 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Snow mountain peaks Ldin
snowfall - फोटो : AMAR UJALA

शिद्दत के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। नत्थाटाप के अलावा चिनैनी के साथ लगती जुगधार, शिवगढ़धार, स्योजधार, देराटाप आदि की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई। इस बीच तेज हवा के साथ हलकी बारिश भी हुई।

विज्ञापन


बर्फीली हवा के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। मंगलवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। आसमान बादलों से घिर गया था। मौसम के करवट बदलने से दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। दोपहर बाद ऊंची पर्वतीय चोटियों पर बर्फ  गिरने लगी, जिससे नत्थाटाप में पहुंचे सैलानियों ने बर्फ  पर खूब मौज मस्ती की।
विज्ञापन


दोपहर के समय चोटियां धुंध के बीच लिपट चुकी थी। जैसे ही धुंध छंटी तो हर तरफ का नजारा मनमोहक था। चारों तरफ  के पहाड़ सफेद चादर में लिपट चुके थे। बताया गया है कि शाम तक नत्थाटाप में बर्फबारी जारी थी। करीब दो इंच बर्फ गिरी थी। जबकि दूसरी ऊंची चोटियों पर भी बर्फ  गिरने का दौर जारी था। वहीं किश्तवाड़ की ऊंची चोटियों के अलावा भद्रवाह इलाके में भी बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों की खूब मौज-मस्ती

नत्थाटाप की ऊंची चोटी पर मंगलवार दोपहर बाद जैसे ही बर्फ  गिरने लगी, वहां पहुंचे सैलानियों को यकीन नहीं हो पा रहा था कि कुदरत ने उन्हें भी बर्फ देखने का मौका दे दिया। दोपहर बाद बर्फ  की फाहों के बीच देश के कई हिस्सों के सैलानियों ने मौज-मस्ती की कुदरत के इस तोहफे का भरपूर आनंद लिया।



सैलानियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मंगलवार को मौसम बदलेगा और वह भी सुबह से ठंड के बीच नत्थाटाप में रुके थे ताकि कुदरत का नायाब तोफा उन्हें मिल सके। वहीं चारों और का नजारा देख सैलानियों ने यादगार फोटो भी खिंचवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed