{"_id":"6815213f9716a8d14005da85","slug":"smvdu-national-education-policy-katra-news-c-10-agr1006-603535-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: देशभर से जुटे शिक्षकों ने उच्च शिक्षा में बदलाव लाने वाले पहलुओं पर की मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: देशभर से जुटे शिक्षकों ने उच्च शिक्षा में बदलाव लाने वाले पहलुओं पर की मंत्रणा
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी का परिसर।
एनईपी-2020 को लेकर बड़ी पहल-एसएमवीडीयू ने आयोजित किया देशव्यापी ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) ने देशभर के शिक्षकों के लिए एक विशेष 8-दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। 'एनईपी ओरिएंटेशन एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम' नामक इस पहल में 71 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उच्च शिक्षा में बदलाव लाने वाले प्रमुख पहलुओं पर गहन चर्चा हुई।
एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. सुप्रण कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा, एनईपी 2020 सिर्फ एक नीति नहीं, बल्कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव का वाहक है। शिक्षकों को इसकी मूल भावना को समझना होगा और कक्षाओं में उतारना होगा। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा, बहुविषयक शिक्षा, तकनीकी समावेशन और अनुसंधान जैसे अहम विषयों पर 16 विशेष सत्र आयोजित किए गए।
एसएमवीडीयू के इस प्रयास को शिक्षा जगत से खासा सराहना मिल रही है, जो नई शिक्षा नीति को जमीन पर उतारने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हो रहा है।