फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Six killed twon injured in two road accidents in Doda

Doda Accident: डोडा में दो सड़क हादसों में 5 की मौत, दो घायल, एक लापता

Mon, 05 Sep 2022 03:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 03:17 PM IST
सार

डोडा में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। दोनों हादसों में दो लोग घायल हो गए हैं और एक लापता है, जिसकी तलाश जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Six killed twon injured in two road accidents in Doda
Doda Accident - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला डोडा में सोमवार को दो सड़क हादसे होने की होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इन हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है, दो लोग घायल और एक लापता है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि लापता की तलाश की जा रही है। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने बताया कि छह घंटे के भीतर डोडा-भद्रवाह मार्ग पर हुई दो दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत और दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि डोडा में गलगंधर के पास नीरू नदी में एक कार सुबह करीब साढ़े छह बजे 400 फुट नीचे खाई में जा गिरी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शिवा गांव के रहने वाले सत्या देवी, सतीशा देवी, विक्रम सिंह और लेख राज के रूप में हुई है, जो बारात में शामिल होकर भद्रवाह जा रहे थे। घायल की पहचान नसीब सिंह के रूप में हुई है, जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुगल मार्केट में एक और कार दुर्घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एसएसपी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 12.30 बजे हुई। तंगगोरना-भद्रवाह के सज्जाद अहमद की मौके पर मौत हो गई है। इस हादसे में रविंदर कुमार लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। पीयूष मन्हास घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है।


डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर जताया दुख

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दोनों हादसों पर दुख जताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दोनों हादसों को लेकर डीसी डोडा वीपी महाजन से उन्होंने फोन पर बात की है। 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 व्यक्तियों के हताहत होने की सूचना मिली है। एक घायल को जीएमसी डोडा ले जाया गया है। उन्हें जरूरी सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed