फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Situation Tense in Chenani, Three Traffic Police cop Roundup

Udhampur News: प्रतिबंधित मीट पकाया, तीन यातायात कर्मी लिए हिरासत में

विज्ञापन
Situation Tense in Chenani, Three Traffic Police cop Roundup
चिनैनी में प्रतिबंधित मीट मिलने पर मौजूद लोग तथा पुलिस।  संवाद
-मीट को जांच के लिए लैब में भेजा, एसएसपी ने कहा- जो भी दोषी पाया गया उस पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन

चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चिनैनी टोल के पास यातायात पुलिस के कुछ कर्मी मीट बना रहे थे। जब कुछ लोगों ने उनसे इस बारे में पूछा तो वे कुछ नहीं बोले। उसके बाद स्थानीय लोगों तथा पुलिस को सूचित किया गया। चिनैनी पुलिस, स्थानीय लोग और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने मांग की कि प्रतिबंधित मीट बनाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। मंगलवार की शाम को जैसे ही लोगों को जानकारी मिली तो सैकड़ों की संख्या में लोग चिनैनी टोल प्लाजा के पास यातायात पुलिस कर्मियों के कमरों के निकट पहुंच गए। वहां पर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने कहा कि जो भी इसमें शामिल है उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को इस मामले में शामिल कर्मियों पर तुरंत कार्रवाई कर इन्हें बर्खास्त करना चाहिए ।
विज्ञापन

वही, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रतिबंधित मीट को जब्त कर लिया और उसे लैबोरेट्री में जांच के लिए भेज दिया है। मामले की सूचना पाकर एसएसपी उधमपुर आमोद अशोक नागपुर मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संदिग्ध खाद्य पदार्थ को लेबोरेटरी में भेजकर पूरी जांच की जाएगी और जो भी आरोपी इसमें शामिल होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यातायात पुलिस के कुछ कर्मियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed