{"_id":"57cb27ba4f1c1b660b2ccc8a","slug":"silkworms-are-dying-from-falling-mercury","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा गिरने से दम तोड़ रहे रेशमकीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा गिरने से दम तोड़ रहे रेशमकीट
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
rain in delhi
- फोटो : ani
जिले की पंचैरी व मोंगरी तहसील में मौसम में हुए बदलाव के कारण रेशम के कीड़ों के मरने की घटना प्रकाश में आई है। इसके चलते दोनों तहसीलों के 123 कीटपालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। सेरीकल्चर विभाग के मुताबिक क्षेत्र में लगभग सभी कीट पालकों द्वारा पाले जा रहे कीड़े नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के कारण पंचैरी व मोंगरी तहसील में कोकून उत्पादन के लिए पाले गए सभी कीट पालकों के रेशम के कीड़े मर गए। पिछले कुछ समय में बारिश से क्षेत्र का तापमान औसत से कम हो गया। इसके कारण रेशम के कीड़े नहीं बच पाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दोनों तहसीलों के करीब 123 किसान कीट पालन के व्यवसाय करते हैं। सेरीकल्चर विभाग द्वारा हर वर्ष प्रति किसान 60 किलो कोकून ली जाती थी। इसकी औसत कीमत 700 रुपये प्रति किलोग्राम होती है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्षेत्र में कीड़ों के मरने से किसानों को करीब 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ होगा।
विज्ञापन
मोहम्मद इशफाक, इंचार्ज, सेरीकल्चर विभाग, पंचैरी ने बताया कि रेशम के कीड़ों को जिंदा रहने के लिए कम से कम 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान जरूरी होता है। लगातार हुई बारिश के कारण तापमान दस डिग्री तक चला गया। इसके कारण रेशम के कीड़ों के लिए बच पाना असंभव हो गया।