{"_id":"582619c44f1c1bf67eb3b2cb","slug":"shrine-board-gave-coins","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्राइन बोर्ड ने नोट के बदले दिए सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्राइन बोर्ड ने नोट के बदले दिए सिक्के
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी में शुक्रवार को दूसरे दिन भी लेनदेन की अफरातफरी मची रही और बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आईं। दूसरे दिन भी दर्शन को आए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ श्राइन बोर्ड ने सुबह नोट बदल कर 5-5 के सिक्के दिए।
विज्ञापन
वहीं कसबे के एसबीआई के ब्रांच मनेजर रमेश रैना ने कहा कि वीरवार को भी दिन भर काम किया और शुक्रवार भी सुबह से ही नोट बदलने का काम जारी है। मगर आज भारी भीड़ के कारण हमारे पास कैश की कमी आ गई है। हमारी गाड़ी कैश लेकर आ रही है। इतनी देर हम काम चलाने के लिए ग्राहकों को एक-एक हजार रुपये के नोट बदल कर दिए जा रहे हैं। ताकि किसी का काम न रुके। वही जम्मू कश्मीर बैंक में भी सुबह से ही कतारें नजर आईं।
विज्ञापन
आईसीआईसी बैंक में दोपहर एक बजे ही कैश खत्म हो गया था। अन्य बैंकों में भी यह सिलसिला जारी है। देश विदेश से आए यात्रियों को नोटों के बदले में सिक्के के पैकट मिलने पर दिल्ली से आए यात्री रमेश शर्मा, सोहन लाल, पूजा शर्मा, आरती आदि ने कहा कि दो एटीएम से चार हजार ही निकलेगा और 11 नवंबर के बाद पुराने नोट न तो रेलवे वाले लेंगे और ना टिकट काउंटर वाले ही।
विज्ञापन