फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shortage of Drinking Water

Udhampur News: पानी के लिए हाहाकार, व्यवस्था बीमार

विज्ञापन
Shortage of Drinking Water
जल जीवन मिशन के तहत सत्यालता में बनाए जा रहे पानी के टैंक का बंद पड़ा निर्माण कार्य।
- जल जीवन मिशन के तहत जिले चल रहे ज्यादातर निर्माण कार्य फंड के अभाव में पड़े बंद
विज्ञापन

खास खबर का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गर्मी शुरू होते ही पानी के लिए हाहाकार मचने लगा है, जबकि सरकारी तंत्र की व्यवस्था बीमार नजर आ रही है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में जारी अधिकांश निर्माण कार्य फंड के अभाव में बंद हो गए हैं। जहां कहीं काम चल रहा है, उसकी गति भी काफी धीमी है।
जलशक्ति विभाग की ओर से जिले के दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों तक नल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत चार साल पहले निर्माण कार्य शुरू किए गए थे। लेकिन अभी तक जितने पानी के कनेक्शन घरों में लगने चाहिए थे, नहीं लग पाए। कुछ जगहों पर फिल्टर प्लांट व टैंक के साथ ही पाइपलाइन बिछाकर नल लगाए गए हैं। लेकिन इस मिशन के तहत लगाए गए नलों में पानी नहीं आ रहा। सत्यालता, पंचैरी, ब्लॉक नरसू, जगानू, बसंतगढ़ में अभी तक लोगों के घरों तक पाइपलाइन ही नहीं पहुंच पाई है। फंड के अभाव में इस परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य कई महीनों से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में जलशक्ति विभाग के खिलाफ रोष
जल जीवन मिशन के तहत चार साल बीत जाने के बाद भी कई क्षेत्रों में 50 प्रतिशत ही निर्माण कार्य पूरे हो सके हैं। मौजूदा समय में सत्यालता, पंचैरी, ब्लॉक नरसू, जगानू, बसतंगढ़ क्षेत्रों में काम काफी समय से बंद पड़ा है। जिसके चलते क्षेत्रवासियों में विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर होकर रह गए

जल जीवन मिशन के तहत काम पूरा न होने से विशेष ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर होकर रह गए हैं। इन क्षेत्रों में जिनमें सत्यालता, बसंतगढ़, जगानू का तलपड़, बसंतगढ़ आदि इलाके शामिल हैं। यहां के लोगों को पीने के लिए रोजाना कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोट...

फंड के अभाव के चलते जिले में जल जीवन मिशन के तहत कुछ क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्य बंद पड़े हैं। छह महीने से फंड न आने के कारण काम रुका हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही फंड रिलीज होगा और बंद पड़े कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।
-संदीप गुप्ता, एक्सईएन जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article