फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shoppers' license to be built at Khidmat Center

खिदमत सेंटर में बनेंगे दुकानदारों के लाइसेंस

Wed, 08 Mar 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Shoppers' license to be built at Khidmat Center
ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : Market Land

जिले के शहर और ग्रामीण इलाकों में स्थित सभी दुकानों के लाइसेंस रद्द हो चुके हैं। इनके लाइसेंस की अंतिम तारीख 28 फरवरी थी। अब इन दुकानदारों को फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत आनलाइन आवेदन भरकर अपने लाइसेंस रिन्यू करवाने होंगे और पहली बार यह सुविधा सरकार के खिदमत सेंटर में मिल रही है। यह जानकारी मंगलवार को व्यापार मंडल के कार्यालय में आयोजित बैठक में चेयरमैन जितेंद्र बरमानी ने दी।

विज्ञापन


व्यापार मंडल के चेयरमैन जितेंद्र बरमानी ने बताया कि अब सभी दुकानदारों को आनलाइन आवेदन के जरिए लाइसेंस को रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार जिन दुकानदारों की वार्षिक सेल 12 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन


उनको खिदमत सेंटर में जाकर 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी है और आनलाइन फार्म भरना है। लेकिन जिनकी वार्षिक सेल 12 लाख रुपये से अधिक उनको 2000 लाइसेंस फीस जमा करवानी होगी। उसके बाद ही सभी को लाइसेंस प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने जिले सभी दुकानदारों को जल्द से जल्द खिदमत सेंटर पहुंच कर लाइसेंस के लिए आवेदन करने को कहा है। बरमानी ने बताया कि जिन दुकानदारों को लाइसेंस रिन्यू करवाने में कोई परेशानी आ रही है तो वह व्यापार मंडल के साथ संपर्क करके अपनी परेशानी को दूर कर सकता है। व्यापार मंडल उसकी हर संभव सहायता करेगा।

वहीं व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी व्यापार मंडल शहर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाएगा। रविवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे सैकड़ों दुकानदार व शहवासी गोल मार्केट में एकजुट होंगे और फिर रैली निकाल कर होली का जश्न मनाया जाएगा।


व्यापार मंडल सुरक्षित तरीके से होली मनाने का समर्थन करता है और सभी को निशुल्क में रंग दिए जाएंगे। उनकी सभी दुकानदारों से अपील है कि रविवार को दुकानें बंद कर होली के जश्न में शामिल हों। इस मौके पर जतिंद्र कुमार, अनिल वसंदी, विजय शर्मा, संदीप शर्मा, दीपांकर गुप्ता, नरेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed