फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shopkeepers Soon Meet with DC

Udhampur News: दो पार्किंग के बंद पड़े काम को लेकर व्यापार मंडल जल्द डीसी को सौंपेगा ज्ञापन

विज्ञापन
Shopkeepers Soon Meet with DC
उधमपुर। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय दुकानदारों व शहर के आसपास के इलाकों से आए दुकानदारों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में दुकानदारों का कहना था कि बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने के चलते कई लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए नही आ रहे हैं। जिसके चलते उनका व्यापार भी काफी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से शहर के टाउन हाल व सैरगाह रोड पर बन रही पार्किंग का निर्माण कार्य पिछले काफी समय से बंद पड़ा है। लेकिन न तो प्रशासन की ओर से ओर न ही नगर परिषद की ओर से पार्किंग के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते शहर में पार्किंग की समस्या दिन व दिन विकराल रूप धारण कर रही है। वहीं प्रधान द्वारा दुकानदाराें की समस्या को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि पार्किंग के बंद पड़े निर्माण कार्य को लेकर वह लोग नगर परिषद के सीईओ से भी मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि फंड लाना हमारा काम नहीं है। लेकिन दुकानदारों को शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने के चलते दुकानदारों के कामकाज में भी काफी फर्क पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह लोग जल्द ही डीसी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपेंगे ताकि पार्किंग का बंद पड़ा निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed