फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shobha Yatra on Janamashtmi

Udhampur News: जन्माष्टमी पर पांच अप्रैल को निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
Shobha Yatra on Janamashtmi
उधमपुर। सनातन धर्म सभा इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पांच अप्रैल को शोभायात्रा का आयोजन करेगी। इस संदर्भ में प्रबंधक कमेटी की बैठक सनातन धर्म सभा कार्यालय में प्रधान विक्रमादित्य गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें निर्णय किया गया कि विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शैक्षिक संस्थाओं की झांकियां सनातन धर्म सभा कार्यालय के बाहर पांच अप्रैल को दोपहर तीन बजे एकत्रित होंगी। यह शोभायात्रा शहर के मेन बाजार, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक से होते हुए वापिस कोर्ट रोड से अस्पताल मार्ग से होते हुए सैला तालाब पर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में राम कला केंद्र चबूतरा बाजार, शिव शक्ति कीर्तन मंडली, आदि शक्ति सेवा संस्थान, हरे रामा हरे कृष्णा इस्कॉन मंदिर, गणेश मंदिर चबूतरा बाजार, बाल राम कला केंद्र शीतला माता गली, ब्रह्मऋषि बांवरा शांति विद्या पीठ, जे,के पब्लिक स्कूल, भारतीय विद्या मंदिर स्कूल, कॉमन पब्लिक स्कूल, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल नगरोटा, हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, एओसी हायर सेकेंडरी स्कूल, हिमालयन हाई स्कूल, डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल, प्रशांत पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजल हाई स्कूल, ब्रहमकुमारी मिशन की झांकियां शामिल होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed