{"_id":"69b87502e86c63737c0e5784","slug":"shivkhodi-track-e-riskshaw-protest-udhampur-news-c-202-1-udh1009-133694-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिवखोड़ी ट्रैक पर ई-रिक्शा से लोड ढुलाई का विरोध, संचालकों ने प्रदर्शन कर रोजी-रोटी पर संकट का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिवखोड़ी ट्रैक पर ई-रिक्शा से लोड ढुलाई का विरोध, संचालकों ने प्रदर्शन कर रोजी-रोटी पर संकट का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। रनसु स्थित शिवखोड़ी में लोड कैरियर संचालकों ने सोमवार को बैठक कर समस्याओं को लेकर रोष व्यक्त किया। संचालकों का आरोप है कि क्षेत्र में चलने वाले ई-रिक्शा चालक दिन में सवारी ढोने के साथ-साथ रात के समय ट्रैक पर सामान की ढुलाई भी कर रहे हैं।
चालक रत्न सिंह, अंग्रेज सिंह, रंजीत सिंह, जोगिंदर सिंह और साहिल कुमार के अनुसार हेलीपैड निर्माण के लिए टाइल्स और अन्य सामग्री ई-रिक्शा के माध्यम से ट्रैक पर भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि लोड ढुलाई का काम ई-रिक्शा चालकों को दिया गया तो उनके परिवारों का पालन-पोषण और गाड़ियों की किस्त चुकाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि भार ढोने का काम केवल अधिकृत लोड कैरियरों को ही मिले।
दूसरी ओर, श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि ट्रैक पर बने छोटे पुलों की भार क्षमता केवल एक हजार किलो तक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी के पास छोटा लोड कैरियर वाहन है तो बोर्ड उनसे बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास करेगा।