{"_id":"6af8bf9e2cd2aec3b40d7fb7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-142921-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सीनियर सिटीजन फोरम ने उठाई सफाई और खाद की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सीनियर सिटीजन फोरम ने उठाई सफाई और खाद की समस्या
विज्ञापन
पौनी। शनिवार को सीनियर सिटीजन फोरम के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें कस्बे की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से कस्बे के बाजार में सफाई व्यवस्था और किसानों को खाद उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठाया गया।
फोरम के सदस्यों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि मुख्य बाजार में पिछले कई महीनों से नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। दिसंबर माह में आयोजित होने वाले अमर शहीदों की स्मृति में अति विष्णु महायज्ञ में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के साथ साधु-संतों का आगमन होगा। ऐसे में कस्बे की सफाई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करवाया जाए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके अलावा बैठक में ब्लॉक के किसानों को खाद की कमी के चलते हो रही परेशानी पर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि किसानों को जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाई जाए, ताकि वे समय पर अपनी खेतीबाड़ी का काम कर सकें। फोरम ने संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन से दोनों समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की अपील की। बैठक में सिनोर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष अजीत राम, नसीब सिंह, मोती राम, रमेश चंद्र, सतपाल आदि सदस्य मौजूद रहे।