फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shiv Sena opened front in protest against sewerage work

सीवरेज कार्य के विरोध में शिवसेना ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
Shiv Sena opened front in protest against sewerage work
उधमपुर। सीवरेज कार्य के लिए उखाड़ी गई गलियों व सड़कों की मरम्मत नहीं होने के कारण शिवसेना मुखर हो गई है। वीरवार को सलाथिया चौक पर जिला इकाई के सदस्यों ने जिला प्रधान संजीब कुमार के नेतृत्व में यूईईडी के खिलाफ प्रदर्शन जताया।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने कहा कि सीवरेज बिछाने का कार्य सही ढंग से नहीं हो रहा है। इससे यूईईडी की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। इससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर में उखाड़ी गई तमाम सड़कों और गलियों की आजतक मरम्मत नहीं हुई है। इससे वाहन चालकों सहित राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो रहे हैं। बनाए गए चैंबर बंद हो गए हैं। वाहन सड़कों में धंस रहे हैं। पाइप क्षतिग्रस्त होने से शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। शहरवासी इस काम से परेशान हैं। बारिश होने पर शहर में कीचड़ फैल जाता है। इसलिए मांग है कि उखाड़ी गई गलियों व सड़कों की जल्द मरम्मत की जाए। इस मौके पर जिला प्रभारी अश्विनी प्रभाकर, महासचिव अनिल कुमार, विजय कुमार, साहिल कुमार, राजेश भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed