फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Shiv Sainiks furious for being stopped from going to Kashmir

कश्मीर जाने से रोकने पर शिवसैनिक भड़के

विज्ञापन
Shiv Sainiks furious for being stopped from going to Kashmir
उधमपुर। पार्टी के प्रचार के लिए जम्मू से कश्मीर जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने सोमवार दोपहर को उधमपुर के जखैनी इलाके से आगे नहीं जाने दिया। कई बार मांग करने के बाद भी जब पुलिस नहीं मानी तो शिवसैनिकों ने राजमार्ग पर सरकार और भाजपा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, इसे भाजपा की समझी करार दिया है। कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश प्रधान मनीष साहनी के नेतृत्व में जम्मू से रवाना दो वाहन जब उधमपुर पहुंचे तो पहले से ही राजमार्ग पर तैनात पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद शिवसैनिकों की पुलिस के साथ बहस हुई। जब पुलिस नहीं मानी तो उन्होंने राजमार्ग पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रधान ने कहा कि शिवसेना ने अपने कश्मीर दौरे के बारे में सरकार व पुलिस को लिखित जानकारी दे दी थी। इस दौरान किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। लेकिन अब उधमपुर पहुंचे तो आगे बढ़ने पर रोक लगा दी है। यह सब भाजपा के इशारे पर हो रहा है। भाजपा नहीं चाहती है कि शिवसेना कश्मीर में प्रचार करे। भाजपा केवल अपना नाम ही चमकाना चाहती है। भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बदलाव लाने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जिस प्रकार भाजपा काम कर रही है उसको देख कर साफ पता चलता है कि कुछ नहीं हुआ है। लोगों के अधिकार छीन कर उनको केवल परेशान करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed