फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sheet of ice -covered mountain

जम्मू कश्मीर: लोहड़ी पर बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़

Wed, 14 Jan 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी/किश्तवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी/किश्तवाड़ Updated Wed, 14 Jan 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
Sheet of ice -covered mountain

आखिरकार लोहड़ी पर्व की शाम को मौसम की बेरुखी दूर हो ही गई। पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे ठंड में भारी इजाफा हो गया था।

विज्ञापन


लोहड़ी की सुबह आसमान बादलों से घिरा हुआ था और ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी था। दोपहर को मैदानी क्षेत्रों में पहले बूंदाबांदी हुई और पहाड़ों पर हल्की बर्फ पड़ी। लेकिन शाम होते ही पहाड़ों का नजारा देखने योग्य था।
विज्ञापन


पहाड़ धुंध के बीच लिपटे हुए थे और बर्फबारी हो रही थी। नत्थाटाप, जुगधार, शिवगढ़ धार, स्योजधार, देराटाप और अन्य ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक होने शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों की सर्दियों की खूबसूरती बर्फ की सफेद चादर से ही देखते बनती थी। शाम तक पहाड़ों पर हिमपात जारी था और बर्फीली हवाएं चलने का दौर भी जारी था।

लोग अलाव चलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे और दुकानदार भी जल्द ही घरों में दुबक गए थे। उधर, पत्नीटाप में भी हल्की बर्फ पड़ी और उम्मीद थी कि रात तक पत्नीटाप की हसीन वादियां भी बर्फ से लिपट जाएगी। पहाड़ों पर हिमपात से लोगों को अब बारिश की उम्मीद व खुश्क ठंड से राहत पाने की उम्मीद थी।


वहीं किश्तवाड़ में भी मैदानी इलाकों में बारिश हुई जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। इसके बाद तापमान में भारी गिरावट महसूस की जा रही है। आज शाम के समय करीब आधे घंटे तक ही बारिश हुई, उसके बाद फिर से वैसा ही मौसम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed