{"_id":"678ebcc3fd02dd910a0b9503","slug":"shadab-wani-becomes-the-new-president-of-trade-board-banihal-udhampur-news-c-202-1-udh1005-119510-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शादाब वानी बने व्यापार मंडल बनिहाल के नए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शादाब वानी बने व्यापार मंडल बनिहाल के नए अध्यक्ष
Tue, 21 Jan 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
रामबन। दुकानदार संघ (व्यापार मंडल) बनिहाल के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव हुआ। चुनाव व्यापारी संघ समिति बनिहाल द्वारा करवाए गए।
शादाब वानी व्यापार मंडल बनिहाल के नए अध्यक्ष चुने गए। वानी को कुल 875 वोटों में से 425 वोट मिले। उन्होंने यासिर मलिक को 163 वोटों के अंतर से हराया। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहनवाज वानी को 79 वोट मिले, जबकि 9 वोट खारिज हो गए। पिछले सप्ताह की शुरुआत में नामांकन और वापसी के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। व्यापार मंडल बनिहाल के अध्यक्ष पद के लिए तीन दुकानदारों ने व्यापारी संघ समिति बनिहाल के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। सोमवार सुबह पर्यटक सराय बनिहाल में गुप्त मतदान के माध्यम से मतदान हुआ। चुनाव जीतने के बाद व्यापार मंडल बनिहाल के नए अध्यक्ष शादाब वानी को उनके समर्थकों ने स्वागत किया। शादाब वानी ने कहा कि वह बनिहाल कस्बे के दुकानदारों की बेहतरी के लिए काम करेंगे। संवाद