{"_id":"60636f418ebc3ef10a332c2c","slug":"seven-people-returned-from-other-states-found-infected-udhampur-news-jmu23239844","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों से लौट सात लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों से लौट सात लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि ज्यादातर संक्रमित दूसरे राज्यों से लौटे लोग हैं। मंगलवार को जिले में दूसरे राज्यों से लौटे सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा दो दिन में कोरोना के 10 नए मामले मिले हैं। उधमपुर जिले में मौजूदा समय में 20 सक्रिय मामले हैं।
जिले में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ने लगी है। सोमवार को जिले में कुल तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें एक व्यक्ति दूसरे राज्य से लौटने पर संक्रमित पाया गया था, जबकि दो लोग शहर में ही संक्रमित पाए गए थे। इसके साथ तीन लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे थे। मंगलवार को अचानक से संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है। शाम तक कुल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। यह सभी दूसरे राज्यों से लौटे हैं।
इनमें ज्यादातर सुरक्षा कर्मी हैं। उधमपुर पहुंचने पर इन सभी के कोरोना टेस्ट किए थे और सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। दो दिन में दस लोगों के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टेस्टिंग का काम तेजी से जारी रखा गया है। हर रोज 500 के करीब लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4352 हो गए हैं। इनमें से 4257 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 20 सक्रिय मामले बचे हैं।