{"_id":"e6dafc2871684f3b50393d98c99f4a63","slug":"seized-two-vehicles-being-used-in-illegal-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही दो गाड़ियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही दो गाड़ियां सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बरमा पूल में खड्ड से अवैध तरीके से खनन कर सामान ले रहे एक ट्रक और टिप्पर को प्रशासन ने सीज कर लिया। तहसीलदार सपना कोतवाल, नायब तहसीलदार विनोद बडयाल ने पुलिस के साथ मिलकर बिरमा पुल पहुंची।
विज्ञापन
गाड़ियों की जांच की और पाया कि दो गाड़ियां अवैध तरीके से खड्ड से रेत और पत्थर ले जा रहे थे। इसलिए मौके पर ही ट्रक और टिप्पर को सीज कर लिया गया। बता दें कि तहसीलदार ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को अवैध खनन रोकने के लिए सतर्क किया था। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए थे।
विज्ञापन