{"_id":"67f2d2f1c888e51c0d07834b","slug":"security-tight-due-to-amit-shah-visit-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122033-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गृहमंत्री के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गृहमंत्री के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा कड़ी
विज्ञापन
गृहमंत्री के दौरे के चलते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी
- जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष नाका लगाकर की जा रही वाहनों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जखैनी के पास पुलिस की ओर से विशेष नाका लगाकर हर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
वाहनों में सवार लोगों के पहचान पत्र की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कठुआ में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ और इसके बाद मजालता में आतंकियों की ओर से एक घर में लोगों को बंधक बनाने की घटना के बाद पहले से ही सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, दूसरी ओर गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
एक तरफ हाईवे पर जहां नाके लगाकर कश्मीर को आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है और वहीं शहर के चौक-चौराहों व बाजारों में भी कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।