फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Second weekly curfew starts in Kishtwar, will continue till seven in the morning

किश्तवाड़ में दूसरा साप्ताहिक कर्फ्यू शुरू,सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा जारी

विज्ञापन
Second weekly curfew starts in Kishtwar, will continue till seven in the morning
किश्तवाड़। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पूरे नगर परिषद के इलाके में साप्ताहिक लाकडाउन लगा दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा ने शुक्रवार की शाम सात बजे से लेकर सोमवार की सुबह 7 बजे 60 घंटे का कोरोना कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही कर्फ्यू पास के बिना किसी को आवागमन की अनुमति नहीं होगी। आदेश के मुताबिक कोरोना कर्फ्यू में खुलने वाली दुकानों के बारे में भी स्थिति स्पष्ट की है।
विज्ञापन

मेडिकल से जुड़ी सभी दुकानों, रसोई गैस, कृषि से जुड़े काम, एटीएम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, खाद्य आपूर्ति डिपो, सभी विकास कार्य और स्वास्थ्य से जुड़े एवं सैनीटाइजेशन वाले कर्मचारी पहचान पत्र के माध्यम से इधर-उधर जा सकते हैं। टीकाकरण सहित जिला के अंतर्गत जरूरी सामान के लिए आवाजाही, सभी विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों के लिए और बक्करवालों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहेगी। इसके अलावा दूध, सब्जी, फल , मांस व चिकन वाली दुकानों के लिए समय सीमा दिन में 3 घंटे, सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रखी गई, जिस दौरान वह खुलेंगे। अन्य सभी बंद रहेंगे। वह सोमवार को ही खुलेंगी। शर्मा ने जनता से अपील की है कि वह कोरोना कर्फ्यू का पालन करने में प्रशासन का सहयोग करने के साथ एसओपी का पालन करें। कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed