फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   school open

स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
school open
रामनगर: रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ सजाया गया सरकारी मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल। - फोटो : UDHAMPUR
रामनगर। नौवीं से 12वीं कक्षाओं के ऑफलाइन संचालन को प्रशासन की हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार को रामनगर के मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल को खोल दिया गया है। लंबे समय बाद स्कूल पहुंचे छात्रों में जोश व उमंग नजर आई।
विज्ञापन

सभी ने खुशी-खुशी स्कूल में प्रवेश किया, और सर्वप्रथम शिक्षकों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद दोस्तों से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि, पहले दिन स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। लेकिन, सभी छात्रों में लंबे समय बाद स्कूल खुलने और दोस्तों से मिलने को लेकर काफी उमंग नजर आ रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन के कोरोना को लेकर जारी निर्देशों का पूरा ध्यान रखा। स्कूल के प्रवेश द्वार पर शिक्षकों और विद्यार्थियों का तापमान मापने और हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। छात्रों ने कहा कि वे स्कूल खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे शिक्षकों और सहपाठियों से मिलकर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा में मात्र डेढ़ महीने शेष है। ऐसे में स्कूल खोलना काफी आवश्यक था। स्कूल में आने से पाठ्यक्रम पूरा करने में सहायता मिलेगी। क्योंकि, ऑनलाइन पढ़ाई सिर्फ एक मजबूरी है। उसमें वह ज्ञान नहीं मिलता। ऑफलाइन पढ़ाई ऑनलाइन की तुलना में काफी बेहतर है। इसमें दोस्तों के साथ खेलकूद का भी मौका मिलता है, जिससे मानसिक और शारीरिक तनाव दूर रहता है। उम्मीद है कि तय समय में पाठ्यक्रम पूरा कर वार्षिक परीक्षाएं अच्छे से दे पाएंगे।

वहीं, शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय के बाद विद्यार्थियों को स्कूल में देखकर बहुत खुश हैं। काफी समय बाद आमने-सामने छात्रों को पढ़ाने का मौका मिला है। उधर प्रधानाचार्य ने कहा कि पहले दिन 50 प्रतिशत छात्र ही स्कूल आए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सभी छात्र स्कूल आ जाएंगे। स्कूल में कोरोना नियमों का पूरा खयाल रखा जा रहा है। कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया है। विद्यार्थियों समेत स्टाफ ने मास्क पहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed