Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 20 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हुए

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में मौसम में पल-पल हो रहे बदलाव के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है। शनिवार शाम पांच बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे। वहीं, देश भर के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के कटड़ा पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी था।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। दोपहर तक आसमान पर हल्के बादलों का जमघट बना रहा और लगातार ठंडी हवाएं चलती रहीं। हालांकि दोपहर बाद मौसम में सुधार हुआ और आसमान साफ होने के साथ धूप खिल गई। इसके बावजूद सर्दी का असर लगातार महसूस किया जाता रहा। श्रद्धालु ठंड से बचाव के लिए अपने साथ आवश्यकतानुसार गर्म कपड़े लेकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बीच भी श्रद्धालुओं के उत्साह और मां के प्रति अटूट आस्था में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालु पूरे जोश और श्रद्धाभाव के साथ मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है और वर्तमान में यात्रा का माहौल मध्यम बना हुआ है। इसके चलते मार्ग पर श्रद्धालुओं की सामान्य चहल-पहल देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ तथा आपदा प्रबंधन दल के अधिकारी और जवान लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर तैनात सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन कर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके अलावा प्रशासन की ओर से यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि मौसम में किसी भी तरह के बदलाव के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हेलिकाप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इन सेवाओं का लाभ उठाकर श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार मां के दरबार तक पहुंच रहे हैं। मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना कर रहे हैं। वहीं, दर्शन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भैरव घाटी की ओर भी रवाना हो रहे हैं और बाबा भैरवनाथ के दरबार में शीश नवाकर अपनी यात्रा पूर्ण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed