फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   school-colleges in udhampur

दुर्घटनाओं से विद्यार्थियों को बचाने को लेकर प्रशासन हुआ गंभीर

विज्ञापन
school-colleges in udhampur
उधमपुर में निजी स्कूलों के संचालकों के साथ बैठक करते डीसी डा. सिंगला। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को वाहन दुर्घटनाओं से बचाने को लेकर प्रशासन ने प्रयास शुरू किए हैं। जिला विकास आयुक्त ने इसको लेकर डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में बैठक की, जिसमें सभी निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। साथ ही आर्मी पब्लिक स्कूल व केंद्रीय विद्यालय के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी राजीव ओम प्रकाश पांडे, एडीडीसी अशोक कुमार, एआरटीओ रचना शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक लवकरण तनेजा व अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद थे। आरंभ में ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, स्कूल वैन, स्कूल बसों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डीडीसी ने डा. पियूष सिंगला ने बताया कि सहयोग प्रोग्राम के तहत स्कूल के विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा। एआरटीओ रचना शर्मा ने स्कूल ट्रांसपोर्ट के बारे मेें जानकारी दी। उन्होंने निजी स्कूलों के वाहनों के लिए बनाए गए नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हर निजी स्कूल में एक ट्रैफिक क्लब बनाया जाएगा, जिसमें एनसीसी व एनएसएस के सदस्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करेंगे। इस अभियान में स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए स्कूल, जिला प्रशासन व अभिभावकों को मिलकर ही प्रयास करने होंगे। बैठक का मूल उद्देश्य राज्य के स्कूलों में खराब यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना है। सहयोग प्रोग्राम को केंद्र शासित जम्मू कश्मीर प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित करने का प्रयास है।
विज्ञापन

डीडीसी ने सभी हितधारकों से अनुरोध किया कि वे सामने आएं और जिला प्रशासन के साथ सहयोग करें। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि जिले के छात्रों को यातायात योग्य वातावरण प्रदान करें। डीडीसी ने आगे कहा कि स्कूल अधिकारियों को स्कूलों में एक ट्रैफिक क्लब का गठन करना चाहिए, ताकि छात्र यातायात नियमों के बारे में जान सकें। डीडीसी ने परिवहन के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए स्कूल बसों की ओवरलोडिंग और स्कूल प्रबंधन को सावधानी बरतते हुए गंभीरता से काम करने को कहा। उन्होंने स्कूल प्रशासन को यातायात नियमों का पालन करने के अलावा बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और ड्राइवरों को तेज गति से वाहन चलाने से बचने की सलाह दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed