Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Satsang And Cleanness Drive

ज्ञान को जानकर ध्यान-साधना करने से होगी मन की सफाई : महात्मा समा बाई

Mon, 02 Jun 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 02 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Satsang And Cleanness Drive
शहर के पार्कों में सफाई अ​भियान चलाने पहुंचे मानव उत्थान सेवा समिति सेवा दल के सदस्य।
मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से शहर के पार्कों में चलाया गया मासिक स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मां राज राजेश्वरी आश्रम प्रभारी महात्मा समा बाई की देखरेख और दिशा-निर्देशन में मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से शहर के पार्कों में मासिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महात्मा समा बाई ने कहा कि ज्ञान को जानकर ध्यान-साधना करने से मन की सफाई होगी।
मानव सेवा दल के सदस्य रविवार सुबह वीनस चौक पर स्थित सद्भावना पार्क में एकत्र हुए और पार्क में झाड़ू लगाकर सफाई की। स्वयंसेवकों ने पार्क में लगे पेड़ों की गुड़ाई कर कूड़े कचरे को उठाकर निर्धारित स्थान पर फेंका।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में सफाई की गई। महात्मा समा बाई ने भी स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घर की सफाई झाड़ू लगाकर करते हैं। उसी प्रकार शास्त्र युक्त ज्ञान को जानकर ध्यान-साधना से अपने मन की भी सफाई कर प्रभु को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला विकास परिषद रामनगर-वन के सदस्य, मानव सेवा दल के प्रांत सचिव मूल राज, मानव सेवा दल के प्रांतपाल सूरम चंद थापा, मंडल प्रमुख जोगेंद्र कुमार, जिला प्रमुख देवराज दाया समेत मानव सेवा दल के कई स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed