फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   saddal villager's protest

मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे सद्दल के ग्रामीण

Thu, 15 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
saddal villager's protest
saddal - फोटो : Amar Ujala

सद्दल त्रासदी के दो साल बाद भी सरकारी सुविधाओं का अभाव झेल रहे सद्दल के लोगों के सब्र का बांध आखिर टूट ही गया। लोगों द्वारा डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी मुआवजे व मूलभूत सुविधाएं देने की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में पंचैरी के सद्दल गांव में भूस्खलन हुआ था जिसमें 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे लांदर भमाग जागृति मंच के प्रधान हंसराज व रमेश कुमार ने कहा कि दो साल पहले जब लोगों पर विपदा आई तो सद्दल में प्रशासनिक अधिकारियों व राजनैतिक दलों का जमावड़ा लग गया। उस समय सांसद जितेंद्र सिंह द्वारा सद्दल को आदर्श ग्राम बनाने की भी बात कही गई थी, लेकिन त्रासदी के दो साल बीत जाने पर भी कोई मूलभूत सुविधा तक मुहैया नहीं कराई गई।
विज्ञापन


विस्थापितों के लिए रहने तक की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई। केवल एक बार मुआवजे का कुछ हिस्सा लोगों को दिया गया। उसके बाद किसी भी तरह की मदद सरकार की तरफ से नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के परिवारों को संविधान द्वारा दी गई सहूलियतों तक से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर विस्थापितों की सुध नहीं ली गई, तो वे इसके खिलाफ आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed