फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rush in Banks And ATM Cabins

Udhampur News: किश्तवाड़ में राशन की दुकानों, बैंकों व एटीएम में रही भीड़

विज्ञापन
Rush in Banks And ATM Cabins
सुरक्षा को लेकर कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें : प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। पाकिस्तान की ओर से वीरवार को किए गए ड्रोन हमले के बाद जिला किश्तवाड़ में शुक्रवार को स्कूल बंद रहे। वहीं, दुकानों, बैंकों और एटीएम में लोगों की भारी भीड़ रही। भारत-पाक के बीच पैदा हुए तनाव को देखते हुए लोगों ने राशन जमा कर लिया है।

कुछ लोग इस बात को भी लेकर परेशान दिखे कि उनके बच्चे जम्मू व अन्य राज्यों में हैं, उनका क्या होगा। इनमें से कई छात्र शुक्रवार को निजी वाहनों से अधिक किराया खर्च शहर लौट आए हैं। जिले में प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। आम जनता व मीडिया कर्मियों के लिए प्रशासन ने हिदायतें जारी की हैं कि सुरक्षा को लेकर कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। साथ ही फेक वीडियो भी सर्कुलेट ना की जाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed