फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rush At Petrol Pump

Udhampur News: पेट्रोल पहुंचते ही पंपों पर लगी भीड़, इंटरनेट सेवा बहाल

विज्ञापन
Rush At Petrol Pump
किश्तवाड़ में पपों पर तेल पहुंचते ही कतारे लगी, इनटरनेट तीन दिनों के बाद बहाल, बाजार में कई जरू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिले में कई दिन के बाद पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल पहुंचा तो पंपों पर वाहनों की कतारें लग गईं। दिनभर पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी रही जबकि आपूर्ति होने के कुछ समय बाद ही पंप खाली हो गए।
गौरतलब है कि पिछले एक माह से कई बार नेशनल हाईवे बंद हुआ। खासकर 15 दिन लगातार हाईवे बंद रहने से शायद ही दो बार पेट्रोल पंपों पर आया और पता ही नहीं चला कि कब खत्म हो गया। शुक्रवार को जैसे ही मार्ग खुला, कुछ वाहन तेल लेकर पंपों पर पहुंचे। देखते ही देखते पंपों पर वाहन चालकों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

शहर में सब्जी व जरूरी सामन समाप्त हो गया है। वहीं तीन दिन के बाद इंटरनेट सेवा भी बहाल हो गई। लोगों में सेवा बहाल होने से भारी खुशी। गौरतलब है कि डोडा के विधायक को पीएसए में गिरफ्तार किया गया तो किश्तवाड़ में हालात को देखते हुए यहां भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। कुछ जगह पर वाईफाई चल रहा था, लोग परेशान थे। परंतु शुक्रवार देर रात इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। लगभग सभी संपर्क मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed