किश्तवाड़। फिट इंडिया मूवमेंट के हिस्से के रूप में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने मंगलवार को दौड़ का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली की आदतें डालना है। गुलाबगढ़ पाडर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 85 लड़कों और 35 लड़कियों सहित 120 एथलीटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल विभाग के अधिकारियों ने दैनिक जीवन में नियमित शारीरिक गतिविधि और फिटनेस के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद

किश्तवाड़ फिटनेस अभियान में 120 छात्र उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

किश्तवाड़ फिटनेस अभियान में 120 छात्र उत्साहपूर्वक शामिल हुए।