फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Robber women took away jewelery worth lakhs

लाखों के गहने ले उड़ी लुटेरी महिलाएं

विज्ञापन
Robber women took away jewelery worth lakhs
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर क्रिमची इलाके में कुछ अज्ञात लुटेरी महिलाओं ने एक घर के अंदर जाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरी महिलाओं ने घर के अंदर मौजूद महिलाओं के चेहरे पर किसी तरह का बेहोश करने वाला स्प्रे डालकर बेहोश किया। इसके बाद लुटेरी महिलाओं ने लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची रीता देवी ने बताया कि सुबह के समय वह घर पर थी और अंदर घर की कुछ महिला सदस्य मौजूद थी। घर के सभी पुरुष खेत में काम करने गए थे। अचानक दो महिलाएं सर पर बर्तन उठाए उनके घर पहुंची। महिलाओं ने कहा कि वह बर्तन बेचने का काम करती हैं और उनकी बच्ची को प्यास लगी है कृपया पानी पिला दें। दोनों महिलाओं को बच्ची के साथ घर के अंदर बिठाया और फिर पानी पिलाया। इसके बाद महिलाएं कहने लगी है कि बच्ची भूखी है। अगर उनके पास खाने को हैं तो खिला दें। मैने महिलाओं को खाना दिया और खाना-खाने के बाद अचानक एक महिला ने बैग से एक स्प्रे निकाली और उस पर डाल दी। बारी बारी से लुटेरी महिलाओं ने घर में मौजूद सभी महिलाओं पर स्प्रे डाल दिया। स्प्रे से उनको कोई होश नहीं रहा और सभी अपनी सुध खो बैठी। इसके बाद दोनों महिलाओं ने सभी के पहने हुए गहने भी उतार लिए। इसके बाद अलमारी खोल कर भी सारे गहने निकाले और फरार हो गई। उन्होंने स्प्रे के जरिए कुछ ऐसी चीज उन पर डाली थी कि उनके सामने जो हो रहा था वह देख रही थी, लेकिन कुछ करने की शक्ति उनके अंदर नहीं थी। जब उनको होश आया तो तुरंत घर के पुरुषों को इसके बारे में बताया। जानकारी मिलने पर आसपास रहने वाले ग्रामीण भी पहुंच गए। तब तक वह महिलाएं मौके से फरार हो गई थी। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि करीब तीन लाख रुपये की लूट हुई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed