{"_id":"636fea1e94f65d60936b7357","slug":"road-udhampur-news-jmu272147153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार का घेराव कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार का घेराव कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मोंगरी तहसील में सड़कों की हालत नहीं सुधारे जाने और काम करवाने के बाद ग्रामीणों को दिहाड़ी का पैसा नहीं दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने खोरगली इलाके में ठेकेदार के वाहन का घेराव कर प्रदर्शन किया। घेराव की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार को निकालने का प्रयास किया। हालांकि ठेकेदार मौके से फरार हो गया। वहीं प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर तहसीलदार और डीडीसी पंचैरी पहुंचे और ग्रामीणों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन देकर शांत किया।
जानकारी के अनुसार मोंगरी तहसील में सड़कों की हालत बहुत खराब है। टेंडर जारी होने के बाद भी ठेकेदार सही तरह से काम नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में काम करवाने के बाद दिहाड़ी लगाने वाले ग्रामीणों को पैसा नहीं दिया गया है। खोरगली में भी सड़क का काम करवाने के बाद ठेकेदार ने राशि का भुगतान नहीं किया था। साथ ही काम को भी बीच में बंद कर दिया था। ग्रामीणों को पता चला कि ठेकेदार मोंगरी में आया है तो उसके वाहन के खोरगली इलाके में पहुंचने पर लोगों ने उसका घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी ठेकेदार से वाहन से बाहर निकलने की मांग करने लगे, लेकिन ठेकेदार बाहर नहीं निकला। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को वाहन से आगे से हटाने का प्रयास करने लगी लोग नहीं माने। जब ग्रामीणों की पुलिस के साथ बातचीत चल रही थी तो मौके का फायदा उठाकर ठेकेदार वाहन लेकर फरार हो गया। उसने वाहन को इतना तेज चलाया कि कुछ ग्रामीण वाहन की चपेट में आते-आते बचे।
जब इसकी जानकारी डीडीसी जसवीर सिंह और तहसीलदार नरेंद्र कुमार को मिली तो दोनों मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़कों की हालत सुधारने के साथ ही उनकी दिहाड़ी दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं डीडीसी जसवीर सिंह ने कहा कि पंचैरी और मोंगरी की ज्यादातर सड़कों की हालत खराब है। मौजूदा समय में सड़कें इतनी खराब हो चुकी हैं कि किसी भी पल कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इनकी हालत सुधारने को लेकर टेंडर भी जारी हुए हैं लेकिन ठेकेदार सही तरह से काम नहीं कर रहे हैं। पीएमजीएसवाई की ओर से ठेकेदारों के कामों की निगरानी करने की सख्त जरूरत है।