फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road Ready, Villagers Happy

Udhampur News: धर्मशाला से गुडी तक आठ करोड़ की लागत से सड़क बनकर तैयार

विज्ञापन
Road Ready, Villagers Happy
धर्मशाला इलाके से गुडी तक बनाई गई सड़क।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से धर्मशाला से गुडी तक लोक निर्माण विभाग की ओर से 8 करोड़ रुपये की लागत से 5.5 किलोमीटर सड़क बनाई गई है। इससे क्षेत्र के तीन वार्डों का आपस में संपर्क जुड़ेगा। सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी की लहर है।
जानकारी के मुताबिक सड़क बनने से पहले यह कच्चा ट्रैक्टर रोड था। जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इतना ही नहीं, उस समय इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी कम ही थी। लेकिन जब से यह पक्की सड़क बनी है तब से क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिला है और लोग अब वाहनों में बैठकर आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच मदन लाल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की इस सड़क को बनाने को लेकर काफी पुरानी मांग थी। सड़क बनने से तीन वार्ड आपस में जुड़ गए हैं। लोगों को काफी राहत मिली है। विभाग की ओर से इस सड़क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है और सड़क बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
विभाग ने तय समय अवधि के दौरान सड़क का निर्माण पूरा कर दिया है। सड़क पर तारकोल बिछाकर इसे पक्का कर दिया गया है। सड़क के बनने से काफी लोगों कोे इसका लाभ मिलेगा।
-इरफान, एई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article