फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road Ready, Villager Happy

Udhampur News: घोरड़ी से उधमपुर तक 14 किमी सड़क तैयार, क्षेत्रवासी खुश

विज्ञापन
Road Ready, Villager Happy
लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। लोक निर्माण विभाग ने घोरड़ी से उधमपुर तक 14 किलोमीटर सड़क तैयार कर दी है। इस पर 40 करोड़ रुपये की लागत आई है। सड़क निर्माण की 24 माह का निर्धारित समय अवधि होने के बावजूद विभाग ने 22 माह में ही काम पूरा कर दिया। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
क्षेत्रवासियों ने सरकार से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की थी। सड़क की दयनीय दशा के चलते स्थानीय लोगों के साथ साथ वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासनिक बैठकों में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया गया। इसके बाद सरकार की ओर से सड़क बनाने की मंजूरी मिली। पहले सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को 14 किलोमीटर का सफर 50 किलोमीटर जितना लगता था। वाहन चालक भी काफी परेशान थे। विभाग की ओर से सड़क के जिस क्षेत्र में पानी जमा होने की वजह से सड़क खराब हो जाती थी। उस एक किलोमीटर के हिस्से में टाइल वर्क किया गया है। पानी की निकासी के लिए नालियां भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन

कोट...
विभाग की ओर से इस सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए दो साल का समय दिया गया था, लेकिन विभाग ने युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य चलाकर इसे तय समय अवधि से पहले ही पूरा कर लिया। तारकोल बिछाकर सड़क को तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इरफान, एई लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article