फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road Ready in Ambi Lard

Udhampur News: अंबी लैड से बारटा तक 5.76 करोड़ की लागत सड़क बनकर तैयार

विज्ञापन
Road Ready in Ambi Lard
अंबी लैड से बारटा तक लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई सड़क।
-- क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर, लगभग दो हजार लोगों को होगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से 5.76 करोड़ की लागत से अंबी लैड से बारटा हायर सेकेंडरी स्कूल तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क बनकर तैयार हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इससे लगभग दो हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, सड़क के बनने से कई पंचायतों आपस में लिंक जुड़ने से क्षेत्र का विकास होगा।
गौरतलब है कि विभाग द्वारा जहां सड़क बनाई गई है वहां पर सिर्फ पैदल चलने का रास्ता होता था। न ही इस पर कोई वाहन चलता था। अंबी लैड से बारटा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी साढ़े तीन किलोमीटर तक पैदल सफर तय कर रोजाना स्कूल आना-जाना पड़ता था। अब सड़क बनने से विद्यार्थी भी काफी खुश हैं। क्योंकि सड़क बनने से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच लीला देवी व स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में होने वाली प्रशासनिक बैठकों में सड़क बनाने की मांग जोरशोर से उठाई थी। जिसके बाद सरकार द्वारा सड़क बनाने की मंजूरी प्रदान की गई। तीन पंचायतों का आपस में लिंक जुड़ गया है। जिसमें रिटी, बारटा व कू नाला पंचायत शामिल है। लोग अब वाहनों में अपने घरों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
सड़क के बनने से जहां एक तरफ तीन पंचायतों का आपस में लिंक जुड़ेगा तो वहीं दो हजार के करीब लोगों को इसका लाभ पहुंचेगा।
-अनिल कुमार, जेई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article