{"_id":"67a11f0fbdd0f304b70b8032","slug":"road-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-120005-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धार रोड पर डिवाइडर का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धार रोड पर डिवाइडर का निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
गोल मेला इलाके में धार रोड के बीचोंबीच बनाया जा रहा डिवाइडर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय को गोल मेला इलाके से जोड़ने वाले धार रोड पर डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे आने वाले समय में हादसाें सहित गंभीर रूप से पैदा होने वाली जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
गौरतलब है कि पंजाब व अन्य राज्यों सहित कठुआ और सांबा जिले से उधमपुर शहर में प्रवेश करने के लिए धार रोड वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जो जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते बिना जम्मू प्रवेश किए कश्मीर या लखनपुर, कठुआ और सांबा के रास्ते अन्य राज्याें की ओर सफर तय करना चाहते हैं, उन्हें यातायात के लिए धार रोड का इस्तेमाल करना पड़ता है। उधमपुर शहर में प्रवेश करने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को गोल मेला इलाके धार रोड से जोड़ता है। इसके चलते यातायात के मद्देनजर गोल मेला सबसे व्यस्त इलाकाें में से एक है। यहां से दोमेल चौक से लेकर सलाथिया चौक, विनस चौक और कल्लर से होते हुए गोल मेला चौराहे पर पहुंचा जा सकता है। हाईवे और धार रोड के ट्रैफिक के साथ स्थानीय यातायात के कारण गोल मेला इलाके में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। डिवाइडर न होने की वजह से कई बार राहगीर हादसे का शिकार भी हो जाते हैं।
धार रोड का भी हो रहा विस्तारीकरण
कुछ समय पहले जिला विकास आयुक्त ने अपनी प्रशासनिक व संबंधित विभाग की टीम के साथ धार रोड का दौरा किया था। इसके तहत पहले चरण में सलाथिया चौक से दोमेल और दूसरे चरण में सलाथिया चौके से विनस चौक तक धार रोड के विस्तारीकरण की बात कही गई थी। हालांकि जनवरी में लोहड़ी के दिन सलाथिया चौक से विस्तारीकरण का काम शुरू कर दिया गया तो वहीं मार्च के बाद सलाथिया चौक से विनस चौक की ओर भी काम शुरू कर दिया जाएगा। उसी के साथ गोल मेला इलाके में भी यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर धार रोड के बीचोंबीच डिवाइडर का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
हाईवे बंद होने पर गंभीर हो जाती है समस्या
ऊपरी इलाकों में बर्फबारी या भारी बारिश के दौरान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को अकसर ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया जाता है। खासकर ट्रक और बड़े वाहनों को कई-कई दिनों उधमपुर में ही रुकना पड़ता है। इसकी वजह से गोल मेला इलाके में धार रोड और हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इससे भी यातायात व्यवस्था प्रभावित रहता है। उस पर राजमार्ग के खुलने पर एक साथ कई वाहनों को छोड़े जाने की वजह से कई प्रकार की यातायात समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में धार रोड के बीचोंबीच डिवाइडर बनने से जाम की स्थिति में कमी आएगी और डिवाइडर के चलते ट्रैफिक अपनी-अपनी लेन पर डाइवर्ट रहेगा।
इस बारे में ग्रेफ विभाग के एईई भुवन लाल शाह ने बताया कि गोल मेला चौराहे के हो रहे विस्तारीकरण के तहत ही धार रोड पर डिवाइडर का निर्माण नेशनल हाईवे अथारिटी की ओर से करवाया जा रहा है ताकि हाईवे और धार रोड को जोड़ने वाले मुख्य चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।
इस बारे में नेशनल हाईवे अथारिटी के उधमपुर प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि गोल मेला चौक पर चल रहे सबवे और रोटरी निर्माण कार्य के तहत ही धार रोड पर लगभग 500 मीटर डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है ताकि हाईवे से धार रोड और धार रोड से हाईवे की ओर चलने वाली ट्रैफिक व्यवस्था सही हो सके और जाम या फिर हादसों की समस्या को दूर किया जा सके।
फोटो सहित